विकास और कानून राज के लिए जनता ने बनाया परिवर्तन का मन
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा छाता से होते हुए वृंदावन आई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद शाम को नगर पालिका चौराहे पर सभा हुई।भाजपा की परिवर्तन यात्रा मंगलवार...
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा छाता से होते हुए वृंदावन आई। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद शाम को नगर पालिका चौराहे पर सभा हुई।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा मंगलवार सुबह रमणरेती मार्ग होते हुए महर्षि परशुराम पार्क पहुंची। यहां पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.दिनेश शर्मा, महामंत्री अरुण सिंह एवं वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा ने महर्षि परशुराम की प्रतिमा का पूजन किया। पूजन पालिका सभासद एवं आचार्य विजय किशोर मिश्र द्वारा कराया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम व भाजपा नेताओं ने पटुका और पुष्पा मालाओं से यात्रा शामिल नेताओं का स्वागत किया।
निषाद समाज ने भी स्वागत कर नारेबाजी की। यहां से यात्रा मथुरा को रवाना हो गई। शाम को फिर मथुरा से वृंदावन आई यात्रा चुंगी चौराहा पहुंची, जहां सभा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विकास और कानून के राज को जनता परिवर्तन का मन बना लिया है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के निर्णय के साथ है। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान को प्रदेश में भाजपा की सरकार अति आवश्यक है। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष के भारत बंद को देश एवं प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, जगदीश शर्मा, गोविंदशरण अग्रवाल, श्रीकृष्ण सरस, कृष्णमुरारी शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, अखिल अग्रवाल खाड़वाले, ललित अरोड़ा, नन्दकिशोर पाठक, महेश शर्मा, योगेश शर्मा, गिरधारी ब्रजवासी, रामनारायण ब्रजवासी, लाड़लीशरण उपाध्याय, ब्रजमोहन ब्रजवासी आदि उपस्थित थे।