फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा में सूरज की तपिश से लोग तिलमिलाए

मथुरा में सूरज की तपिश से लोग तिलमिलाए

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को प्रचंड गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकार्ड किया गया। लोग गर्म हवाओं से बचने को दिनभर घरों के अंदर रहे। दोहपर...

मथुरा में सूरज की तपिश से लोग तिलमिलाए
Tue, 06 Jun 2017 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को प्रचंड गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रिकार्ड किया गया। लोग गर्म हवाओं से बचने को दिनभर घरों के अंदर रहे। दोहपर चार घंटे बाजार सुनसान नजर आए।

जनपद में तीन दिनों से सूर्यदेव पूरे वेग में हैं। तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। उम्मीद थी कि दशहरा के बाद से प्री मानसून आ जाएगा। लोगों को भीषण गर्मी में थोडी राहत मिल जाएगी, लेकिन मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी प्री मानसून आने में एक सप्ताह और लग जाएगा। इस बीच छुटमुट बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रात: से ही सूर्यदेव ने आसमान से आग बरसानी शुरु कर दी। इसके चलते दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लू के थपेड़े इस कदर थे कि दुपहिया वाहन चालक ही नहीं पैदल राहगीर तक खुद को मुश्किल में महसूस कर रहे थे। लोगों को पल-पल शीतल जल और छांव की जरूरत महसूस हो रही थी। यही वजह रही कि ज्यादातर लोग दोपहर के वक्त घरों में कैद रहे। भीषण गर्मी के चलते शहर के व्यस्ततम होली गेट चौराहा, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, चौक बाजार, घीया मंडी, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, विकास बाजार, डेंपियर, सौंख अड्डा, भूतेश्वर, नया बस स्टैंड, कृष्णानगर व धौलीप्याऊ क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सायं चार बजे के बाद बाजार में रौनक लौटी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें