फोटो गैलरी

Hindi News7 को मथुरा-वृंदावन आ सकते हैं मुख्यमंत्री

7 को मथुरा-वृंदावन आ सकते हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को मथुरा आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के अलावा वृंदावन में केशीघाट स्थित यमुना रिवर फ्रंट का मुआयना करेंगे।...

7 को मथुरा-वृंदावन आ सकते हैं मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 04 May 2017 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को मथुरा आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह यहां मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के अलावा वृंदावन में केशीघाट स्थित यमुना रिवर फ्रंट का मुआयना करेंगे। अधिकारियों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम तय हुआ है। इसी के साथ मुख्यमंत्री के मथुरा आने की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री यहां मथुरा के अलावा वृंदावन भी जा सकते हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे और वहां की सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक सुविधा देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वृंदावन में केशीघाट स्थित रिवर फ्रंट का काम देखेंगे। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम काफी समय से रुका हुआ है। एनजीटी ने एक याचिका दायर होने के बाद काम रोकने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री रिवर फ्रंट के सभी बिंदुओं पर स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। हालांकि अभी जिले में मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन वृंदावन में दो दिन से चलाया जा रहा वृहद् सफाई अभियान मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को बलवती बना रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें