फोटो गैलरी

Hindi Newsखो-खो में मैनपुरी ने फहराया मंडल में परचम

खो-खो में मैनपुरी ने फहराया मंडल में परचम

जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में खेली गई मंडलीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने खो-खो, बैडमिंटन, पीटी आदि में परचम फहराया है। खो-खो के तीन वर्गों में छात्र-छात्राओं ने प्रथम...

खो-खो में मैनपुरी ने फहराया मंडल में परचम
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Nov 2016 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में खेली गई मंडलीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने खो-खो, बैडमिंटन, पीटी आदि में परचम फहराया है। खो-खो के तीन वर्गों में छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो बैडमिंटन के सभी चार वर्ग में अजेय रहे हैं।

व्यायाम शिक्षक कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद के प्राइमरी वर्ग खो-खो बालक तथा बालिका दोनों में मैनपुरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग खो- खो में भी जनपद ने पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के प्राइमरी व जूनियर बालक-बालिका चारों वर्गों में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीटी में भी मैनपुरी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबाल में भी मैनपुरी ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक वर्ग 50, 100, 200 मीटर दौड़ में मैनपुरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैनपुरी के बालक व बालिकाओं के बेहतर प्रदर्शन पर बीएसए रामकरन यादव, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, व्यायाम शिक्षिका चुन्नी देवी, गाइड कैप्टन पूनम गुप्ता, व्यायाम शिक्षक कृष्ण कुमार, सुनील दुबे, उमेश चंद्र, संकुल प्रभारी सुखेंद्र प्रताप सिंह, नरेश चंद्र पांडेय आदि ने बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें