फिरोजाबाद में महिलाओं ने लोन माफी को हाईवे जाम किया
समूह के रूप में लिए लोन को नोट बंदी के चलते चुकाने में महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने लोन की बाकी राशि को माफ करने की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगाया। हाइवे जाम का पता...
समूह के रूप में लिए लोन को नोट बंदी के चलते चुकाने में महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने लोन की बाकी राशि को माफ करने की मांग को लेकर हाइवे पर जाम लगाया। हाइवे जाम का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
समूह से लिए लोन की राशी को माफ कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने पहले गांधी पार्क में नारेबाजी की और फिर यहां से सीधे हाइवे पहुंची और जाम लगा दिया। हाइवे जाम होने से दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह जाम हो गया। जाम का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर हाइवे पर लगा जाम खुलवाया।
नोट बंदी को लेकर समूह से लिए गए लोन को चुकाने में महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने समूह से लोन लिया हुआ है। वह समय पर उसकी किश्त भी जमा करती है। अब किश्त जमा करने में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि लोन जमा करने वाले पुराने नोट लेने को तैयार नहीं है। इस कारण वह समय से किश्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। लोन की वसूली करने वाले काफी खरीखोटी सुनाते हैं जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। महिलाओं ने उनके बाकी बचे लोन को माफ करने की मांग की है।