फोटो गैलरी

Hindi Newsपूरे देश से जुटे कारसेवकों ने ढहाया था विवादित ढांचा : नृत्यगोपाल दास

पूरे देश से जुटे कारसेवकों ने ढहाया था विवादित ढांचा : नृत्यगोपाल दास

आडवाणी सहित 12 लोगों के खिलाफ केस चलाने के आदेश के बीच मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा कि विवादित ढांचा कारसेवकों ने ढहाया था।राम जन्मभूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के...

पूरे देश से जुटे कारसेवकों ने ढहाया था विवादित ढांचा : नृत्यगोपाल  दास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 Apr 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आडवाणी सहित 12 लोगों के खिलाफ केस चलाने के आदेश के बीच मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा कि विवादित ढांचा कारसेवकों ने ढहाया था।

राम जन्मभूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास मथुरा जंक्शन मार्ग स्थित सीता राम मंदिर आश्रम में ठहरे हुए हैं। दूसरे दिन बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा अयोध्या में देश के कोने-कोने से कार सेवक आए थे। उन्होंने ही विवादित ढांचा ढहाया था। अयोध्या के हनुमान बाग में कारसेवकों की सभा हुई थी। इस अवसर पर महंत रामस्वरूप दास, महंत महेंद्र दास, संत जानकीदास ने तथा अवधेश उपाध्याय, चेतन स्वरूप पाराशर, इं. महेंद्र सिंह शर्मा एवं अनेक महिला-पुरुष भक्तों ने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया और गुरु वंदना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें