फोटो गैलरी

Hindi Newsकोर्ट में पेश हुए जवाहर बाग काण्ड के आरोपी

कोर्ट में पेश हुए जवाहर बाग काण्ड के आरोपी

बहुचर्चित जवाहरबाग कांड के आरोपियों की बुधवार को अपर जिला जज-षष्ठम महेन्द्र नाथ की अदालत में पेशी हुई। पेशी के लिए अलग-अलग जनपदों की जेलों से करीब 100 आरोपियों को लाया गया। जवाहरबाग कांड के सभी...

कोर्ट में पेश  हुए जवाहर बाग काण्ड के आरोपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बहुचर्चित जवाहरबाग कांड के आरोपियों की बुधवार को अपर जिला जज-षष्ठम महेन्द्र नाथ की अदालत में पेशी हुई। पेशी के लिए अलग-अलग जनपदों की जेलों से करीब 100 आरोपियों को लाया गया।

जवाहरबाग कांड के सभी आरोपियों को अपर जिला जज की अदालत में पेशी के लिए लाया गया। पुलिस की ओर से जवाहरबाग कांड में एक सैकड़ा से अधिक को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट अदालत में पेश की गई है। जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण इस मामले में शामिल आरोपियों को आगरा, मथुरा और अलीगढ़ की जेलों में रखा गया है। पेशी के दौरान सभी आरोपियों को विभिन्न जेलों से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद सभी को वापस भेज दिया गया। अगले माह सभी आरोपियों को अदालत में पेशी के लिए लाया जाएगा।

रामवृक्ष के शव पर संशय बरकरार

जवाहरबाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष की मौत पर संशय बरकरार है। पुलिस ने रामवृक्ष के मारे जाने का दावा किया था। जबकि अदालत ने रामवृक्ष की मौत पर संदेह जाहिर करते हुए डीएनए मिलान के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने डीएनए मिलान के लिए रामवृक्ष के परिजनों की तलाश शुरू की। करीब पांच माह का वक्त गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी भी परिजन को तलाश नहीं कर सकी है। जब तक रामवृक्ष का करीबी परिजन पुलिस के सामने नहीं आता, डीएनए मिलान की प्रक्रिया अधूरी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें