फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरे में पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन

कोहरे में पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन

जनपद में तापमान अब तक के निम्नतम स्तर पर आ गया है। इससे दिन में गलन बढ़ गई है। न्यूनतम पारा भी घट गया है। रात में ओस भी पड़ने लगी है। खुले आसमान तले जीवन यापन करने वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

कोहरे में पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Dec 2016 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में तापमान अब तक के निम्नतम स्तर पर आ गया है। इससे दिन में गलन बढ़ गई है। न्यूनतम पारा भी घट गया है। रात में ओस भी पड़ने लगी है। खुले आसमान तले जीवन यापन करने वालों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इधर रैन बसेरे अभी तक नहीं बनाए जा सके हैं।

पहाड़ों पर बर्फ गिरने का असर जिले के तापमान पर अब पड़ने लगा है। अधिकतम तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस आ पहुंचा है। दिन का पारा लुढ़कने से शीत लहर चलनी शुरू हो गई हैं। दिन में हाथ-पैर में गलन होने लगी है। गर्म कपड़े पहने बिना घर से बाहर निकलना मुश्किल है। वाहनों पर चलने वाले लोग पूरी तरह से तैयारी करके चल रहे हैं, ताकि ठंडी हवाओं से बचा जा सके। रात का पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।

शहर में अस्थायी रैन बसेरे अभी तक नहीं बनाए गए हैं। जो रैन बसेरा पक्के बने हैं उनमें रजाई, गद्दा अभी तक नहीं रखवाए गए हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक कंबलों को वितरण भी नहीं कराया गया है, हालांकि शासन से कंबल वितरण को पैसा आ चुका है। खुले आसमान तले जीवन यापन करने वालों की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। अलाव जलाने को अपने निजी साधनों से व्यवस्था कर रात काट रहे हैं। कोहरे ने लोगों की हालत पतली कर रखी है। रात में घना कोहरा होने से किसान परेशान हैं। कृषकों को डर सता रहा है कि अगर कोहरा दिन में भी छाया रहा तो सरसों की फसल में कीड़ा लग सकता है।

डाउन ट्रेक की देरी से चलने वाली ट्रेनें

कोटा-पटना एक्सप्रेस- 08

घंटे संचखंड एक्सप्रेस- 07 घंटे

तूफान एक्सप्रेस- 05 घंटे

मंगला एक्सप्रेस- 04 घंटे

केरला एक्सप्रेस- 04 घंटे

उत्कल एक्सप्रेस- 03 घंटे

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस- 02 घंटे

अप ट्रेक की ट्रेनें

श्रीधाम एक्सप्रेस- 15 घंटे

तूफान एक्सप्रेस- 13 घंटे

उत्कल एक्सप्रेस- 09 घंटे

सचखंड एक्सप्रेस- 09 घंटे

पाताल कोट एक्सप्रेस- 08 घंटे

गौडवाना एक्सप्रेस- 07 घंटे

स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस- 04 घंटे

झेलम एक्सप्रेस- 03 घंटे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें