फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा में किसानों के 20 और अवैध कुलावे किए नष्ट

हरियाणा में किसानों के 20 और अवैध कुलावे किए नष्ट

सिंचाई विभाग ने दूसरे दिन भी हरियाणा में अवैध कुलावों पर बुलडोजर चलाया। 20 अवैध कुलावों को धराशायी कर दिया गया। ये सभी कुलावे हरियाणा सीमा के अंदर आगरा नहर, आगरा में दो गांवों के किसानों ने लगा रखे...

हरियाणा में किसानों के 20 और अवैध कुलावे किए नष्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Oct 2016 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंचाई विभाग ने दूसरे दिन भी हरियाणा में अवैध कुलावों पर बुलडोजर चलाया। 20 अवैध कुलावों को धराशायी कर दिया गया। ये सभी कुलावे हरियाणा सीमा के अंदर आगरा नहर, आगरा में दो गांवों के किसानों ने लगा रखे हैं। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आगरा नहर, आगरा एसके गोयल ने बताया कि गुरुवार को सिंचाई विभाग की बीस सदस्यीय टीम सतीश कुमार एसडीओ के नेतृत्व में भेजी गई। आज टीम सात जेसीबी लेकर गईं थीं। हरियाणा पलवल प्रशासन ने टीम की सुरक्षा को पुलिस फोर्स उपलब्ध कराया था। टीम ने सुबह 9 बजे शेषाई रेग्यूलेटर उसे आधा किमी ऊपर बने 20 अवैध कुलावों और पक्की नालियों को ध्वस्त कर दिया।

हालांकि आज भी हरियाणा के दो गांवों के किसानों ने सिंचाई विभाग की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया था, लेकिन इस बार पुलिस फोर्स पर्याप्त संख्या में होने के कारण किसान मौके पर आने का साहस नहीं जुटा सके। सिंचाई विभाग की टीम में जहीरुद्धीन डीआरओ, विजेंद्र सिंह डीआरओ व आधा दर्जन जिलेदार मौजूद थे।

हरियाणा के किसानों पर 19.39 करोड़ रुपये बकाया

अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आगरा नहर आगरा ने बताया कि हरियाणा सीमा में आगरा नहर से पानी चोरी करने के मामले में हरियाणा शासन को बकाया धनराशि से अवगत करा दिया गया है। यह धनराशि 19 करोड़ 39 लाख रुपए है।

इसके अलावा पटरी टूटने आदि पर होने वाला अनुरक्षण कर 12 लाख रुपये है।

हजारों क्यूसेक पानी करते हैं चोरी

सिंचाई विभाग के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा की सीमा में आगरा नहर से एक हजार से 1200 क्यूसेक पानी प्रतिदिन चोरी कर लिया जाता है। इसे चोरी करने को किसानों ने कंकरीट और ईंटों की पक्की नाली बना ली हैं। इसमें 18 इंची तक की नालियां शामिल हैं। 182 अवैध कुलावों को पूर्व में बंद कर दिया गया है। 152 शेष रह गए कुलावों में से 25 को सिंचाई विभाग ओर हटा दिया है। अब दीपावली बाद फिर महाबली गरजेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें