फोटो गैलरी

Hindi Newsफिरोजाबाद में करवाचौथ पर पति से विवाद पर महिला ने आग लगाई

फिरोजाबाद में करवाचौथ पर पति से विवाद पर महिला ने आग लगाई

फिरोजाबाद में नसीरपुर क्षेत्र में करवाचौथ पर मामूली विवाद को लेकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गम्भीर हालत में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर...

फिरोजाबाद में करवाचौथ पर पति से विवाद पर महिला ने आग लगाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद में नसीरपुर क्षेत्र में करवाचौथ पर मामूली विवाद को लेकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। गम्भीर हालत में उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया।

हैवतपुर निवासी अंजली का अपने पति विपिन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने उसको चांटा मार दिया। इसी बात पर गुस्सा होकर महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। आग की तपिश से महिला ने चीख पुकार की तो परिवारीजनों ने उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाया। तब तक वह काफी झुलस गई। उसकी चीख पुकार सुन पड़ोस के लोग भी वहां पर पहुंच गए। उसकी हालत देख सभी हैरत में पड़ गए। परिवारीजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें