फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा में गोवर्धन चौराहा पर नहीं लगेगा जाम, फ्लाईओवर शुरू

मथुरा में गोवर्धन चौराहा पर नहीं लगेगा जाम, फ्लाईओवर शुरू

राष्ट्रीय राजमार्ग-दो के चौड़ीकरण में जिले के पहले फ्लाईओवर पर बुधवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। गोवर्धन चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। कोसीकलां में बन रहा फ्लाईओवर भी अप्रैल तक...

मथुरा में गोवर्धन चौराहा पर नहीं लगेगा जाम, फ्लाईओवर शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 08 Mar 2017 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग-दो के चौड़ीकरण में जिले के पहले फ्लाईओवर पर बुधवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। गोवर्धन चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। कोसीकलां में बन रहा फ्लाईओवर भी अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

तकरीबन दो हजार करोड़ के प्रोजेक्ट के अंतर्गत दिल्ली से आगरा तक राजमार्ग को चार से छह लेन किया जा रहा है। मथुरा जनपद की सीमा अंतर्गत चार बड़े फ्लाईओवर, सात पैदल अंडरपास और आठ वाहन अंडरपास बनाए जाने हैं। अधिकतर फ्लाईओवर और अंडरपास का काम अंतिम चरण में चल रहा है। कार्यदायी संस्था एल एंड टी और रिलायंस को यह प्रोजेक्ट 2017 तक पूरा करना है, लेकिन टेंडर के बाद बढ़े कार्यों के चलते समय लग सकता है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अनुसार टेंडर में मिले कार्य 2017 तक पूरे कर लिए जाएंगे। दो साल से चल रहे गोवर्धन चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण पूर्ण कर लिया गया। बुधवार को डीआईजी महेश मिश्रा, एल एंड टी के परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार झा और एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी ने फ्लाईओवर का पहले फीता काटा, फिर वाहनों को झंडी दिखाई। इस मौके पर रिलायंस के परियोजना प्रबंधक जेके सिंह, एल एंड टी के अधिकारीगण सतेंद्र कुमार, हरिदास शाह, सुशील कुमार गहलौत, जयवीर सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें