फोटो गैलरी

Hindi Newsवृंदावन में कैशलेस होगा सामूहिक विवाह समारोह

वृंदावन में कैशलेस होगा सामूहिक विवाह समारोह

केंद्र सरकार के नोट बंदी के बीच कैशलैस अर्थ व्यवस्था के साथ आनन्द लोक कोलकाता द्वारा दस दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह किया जाएगा। इसमें 108 जोड़ों की शादी कराने वाले पंडितों को भी चेक से दक्षिणा दी...

वृंदावन में कैशलेस होगा सामूहिक विवाह समारोह
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार के नोट बंदी के बीच कैशलैस अर्थ व्यवस्था के साथ आनन्द लोक कोलकाता द्वारा दस दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह किया जाएगा। इसमें 108 जोड़ों की शादी कराने वाले पंडितों को भी चेक से दक्षिणा दी जाएगी और कन्यादान भी कैशलेस होगा। कई महानगरों के संभ्रांत परिवार इसमें हिस्सा लेंगे।

शीलवाली कुंज में सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य संयोजक आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि दस दिसबर को हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में प्रात: ग्यारह बजे से समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें 108 कन्याओं का विवाह वैदिक विद्वानों द्वारा शास्त्रोक्त विधि द्वारा सम्पन्न होगा। नोटबंदी से पैदा हुई दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यहां पहली बार कैशलेस विवाह समारोह किया जा रहा है।

नोट बंदी से परेशान दिल्ली, गुड़गांव, आगरा के संभ्रात परिवारों के वरवधू भी इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आचार्य बद्रीश एवं पं. श्रीकृष्ण सरस ने बताया कि इस आयोजन में कई राज्यों से कन्या और वर पक्ष शामिल हो रहे हैं। इसमें राजनेता, संत, महंत एवं समाजसेवी सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर पं. अश्विनी मिश्र, रामगोपाल शर्मा, राजू द्विवेदी, डॉ. भुवनेश चौधरी, मोहन सोनी, सुनील कौशिक, लकी पंडित, गोपाल शर्मा, जितेन्द्र वाष्र्णेय, शत्रुधन शर्मा, बंटू गौतम, नारायण बौहरे, नीरज शर्मा, गोविन्द बघेल, संजीव शुक्ला, टीटी पंडा, लक्ष्मण सिंह, नवीनटेंटीवाला, शनि तिवारी, लेखराज, पं. कन्हैया शर्मा, सीताराम, पं. शिवशंकर, रमाकांत बाजपेयी, दीपू, गौरव आदि उपस्थित थे।

फोटो- 08कैप्शन- शीलवाली कुंज में कैश लैस सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की रूपरेखा तैयार करते आनन्दलोक कोलकाता के पदाधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक मृदुलकांत शास्त्री।

पालिकाध्यक्ष ने किया मार्ग का लोकार्पण

वृंदावन। नगर पलिका के वार्ड संख्या 23 के अंतर्गत राधानिवास रोड इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि से निर्माण कराया गया। पालिकाध्यक्ष ने मंत्रोच्चारों के मध्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर हरिनारायण चौधरी, संत रामप्रपन्नाचार्य, कृष्णगोपाल शर्मा, रामनारायण ब्रजवासी, नन्दकुमार पाठक, वंशी शुक्ला, गोविन्द पचौरी, सुरेश शुक्ला, गोपाल प्रसाद, कृष्ण शर्मा, हरिओम शर्मा, अभिलाशा, आनन्द शर्मा, विवेक आचार्य आदि उपस्थित थे।

नगर में बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेंगे ई रिक्शा

वृंदावन। नगर में बगैर रजिस्ट्रेशन के ई रिक् शा नहीं चलेंगे। नगर पालिका में ई रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराकर ई रिक्शा चलाकों में ना केवल उन्हें सुविधा होगी बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भी सुरक्षा की दृष्टि की सुविध होगी। उन्होंने ई रिक्शा चालकों से अपने रिक्शाओं की रजिस्टे्रशन की अपील की है। विचार गोष्ठी चार को वृंदावन। नगर की की पंचकोसी परिक्रमा मार्ग एवं प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार को लेकर चार दिसंबर को दोपहर दो बजे वृंदावन शोध संस्थान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी द ब्रज फाउण्डेशन के मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण सरस ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें