फोटो गैलरी

Hindi News मनुष्य के शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व

मनुष्य के शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व

शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है। सभी अंग अनमोल हैं। दिव्यांग भाई भी अपने मन के अंदर निराशा का भाव न जागृति होने दे अपितु संकल्प के सहारे अपने आप को राष्ट्र के काम मे लगा दें।यह विचार भारत...

 मनुष्य के शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 04 Dec 2016 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शरीर में प्रत्येक अंग का विशेष महत्व है। सभी अंग अनमोल हैं। दिव्यांग भाई भी अपने मन के अंदर निराशा का भाव न जागृति होने दे अपितु संकल्प के सहारे अपने आप को राष्ट्र के काम मे लगा दें।

यह विचार भारत सरकार के नि:शक्तजन मुख्य आयुक्त डॉ. कमलेश पांडेय ने विश्व दिव्यांग दिवस पर कल्याण धाम में कार्यक्रम में व्यक्त किए। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के सलाहकार डॉ. हरीकृष्ण पालीवाल ने कहा कि जो लोग दूसरों के उपकार में कृत रहते हैं उनके लिए संसार में कुछ भी उपलब्धि असंभव नहीं है। आरके शर्मा पीसी ज्वैलर्स ने कहा कल्याणं करोति संस्था की सेवा बहुत ही सराहनीय है। महामंडलेश्वर स्वामी शंकरानंद महाराज ने कहा कि असहाय एवं जरुरतमंदों की सेवा अहसान नहीं बल्कि फर्ज है। वेटरिनरी विवि के कुलपति प्रो. केएलएम पाठक ने कहा सेवा के प्रांगण में मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है।

महेशानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि धनोपार्जन तो सभी करते हैं मगर उस धन का उपयोग गरीब असहाय की सेवा में किया जाए वही सच्ची सेवा है। इससे पूर्व विश्व दिव्यांग दिवस पर 11 दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सेवावृत्तियों का सम्मान कर दिव्यांग भाईयों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण बांटे गए। संबल विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बाबा बलराम दास, पदम सिंह, बीके, चतुर्वेदी, नरेंद्र अग्रवाल, एस के शर्मा, पूरन कौशिक, प्रवीन भारद्वाज, दीनानाथ चौधरी, निरूपम भार्गव, रविकांत गर्ग, गजेंद्र शर्मा, एससी शर्मा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें