फोटो गैलरी

Hindi Newsसदर बाजार में दो पक्षों में विवाद, पथराव

सदर बाजार में दो पक्षों में विवाद, पथराव

थाना सदर बाजार अंतर्गत मोहल्ला जहरखाना में मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव हो गया। सूचना पर इलाका पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी भाग...

सदर बाजार में दो पक्षों में विवाद, पथराव
Mon, 29 May 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना सदर बाजार अंतर्गत मोहल्ला जहरखाना में मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों ओर से पथराव हो गया। सूचना पर इलाका पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी भाग गये।

रविवार को शाम के समय मस्जिद के सचिव और किरायेदार के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि बात बढ़ने पर दोनों ओर से ईंट पत्थर फिंकने लगे। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सदरबाजार अवधेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर पथराव कर रहे लोग भाग गये। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मस्जिद के अंदर काम चल रहा है। इसको लेकर शबनम व हबीव पक्ष में आपसी विवाद हो गया था। पथराव जैसा कुछ नहीं था। एक-दो ईंट पत्थर फिके थे। बाद में मामला शांत हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें