फोटो गैलरी

Hindi Newsलेखपाल को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट

लेखपाल को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट

कस्बा में पुरानी तहसील के पास नमाज पढ़कर लौट रहे लेखपाल को गोली मारने के मामले में उसके बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे छाता तहसील में तैनात लेखपाल सुलेमान...

लेखपाल को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 03 Dec 2016 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा में पुरानी तहसील के पास नमाज पढ़कर लौट रहे लेखपाल को गोली मारने के मामले में उसके बेटे ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे छाता तहसील में तैनात लेखपाल सुलेमान निवासी पुरानी तहसील पास ही स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था। मकान से कुछ ही दूर पहले अज्ञात युवक ने उसे गोली मार दी थी। इस मामले में लेखपाल के बेटे इरफान ने छाता कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि घटना से पूर्व बदमाशों द्वारा दो बार उनसे फोन पर दो लाख रुपये की मांग की गयी थी। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। इसके चलते ही उसके पिता को गोली मारी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। बताए गए नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा है। कोतवाली प्रभारी छाता जीसी तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा होगा। दूसरी तरफ लेखपाल संघ ने घटना पर रोष जताते हुए बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल में भर्ती जख्मी लेखपाल की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें