फिरोजाबाद में किराए की दुल्हन लाना पड़ा भारी
पहले शादी का सपना दिखाया फिर किराए की दुल्हन दिखाकर बात पक्की कर ली और दूल्हा पक्ष से एक लाख रुपये झटक लिए। शादी की तय तारीख पर बारात पहुंची तो गांव में दुल्हन और उसके परिवार के नाम का कोई नहीं...
पहले शादी का सपना दिखाया फिर किराए की दुल्हन दिखाकर बात पक्की कर ली और दूल्हा पक्ष से एक लाख रुपये झटक लिए। शादी की तय तारीख पर बारात पहुंची तो गांव में दुल्हन और उसके परिवार के नाम का कोई नहीं मिला। ठग अगले दिन किराए की दूसरी दुल्हन लेकर पहुंच गए लेकिन मामला खुल गया। आरोपी पुलिस को सौंप दिए गए।
कुछ दिन पहले फरिहा के अहमदपुर निवासी विनोद पुत्र रामवीर की शादी के लिए जमालपुर निवासी दूर के दो रिश्तेदार पहुंचे। विनोद के परिवार से लड़की देखने का प्रस्ताव रखा। एक मंदिर में लड़की देखने के बाद वे शादी को राजी हो गए। वर पक्ष से तीन किश्तों में 1.50 लाख नकद व चढ़ावे का सामान ले लिया। 13 जनवरी को बारात फिरोजाबाद के नगला पचिया पहुंची तो कन्या पक्ष का कोई नहीं मिला। बारात लौट गई। दोनों रिश्तेदार रविवार को दूसरी लड़की लेकर पहुंचे। कहा इस दुल्हन से किसी मंदिर में शादी करा लेते हैं। ग्रामीणों ने पड़ताल की तो वह दुल्हन भी किराए की निकली। पूछताछ पर लड़की भाग गई। ग्रामीणों ने अशोक और प्रेमी निवासी जलालपुर को पुलिस को सौंपा। दोनों पर मुकदमा दर्ज हो रहा है।