फोटो गैलरी

Hindi Newsआगरा की पुलिस ने उठाई झाड़ू, की सफाई

आगरा की पुलिस ने उठाई झाड़ू, की सफाई

प्रदेश में नई सरकार बनने का असर बड़ी तेजी से दिखने लगा है। सख्ती के साथ-साथ सफाई अभियान ने जोर पकड़ लिया है। सभी विभागों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक झाड़ू लगा रहे हैं। आगरा की पुलिस इस समय...

आगरा की पुलिस ने उठाई झाड़ू, की सफाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Mar 2017 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में नई सरकार बनने का असर बड़ी तेजी से दिखने लगा है। सख्ती के साथ-साथ सफाई अभियान ने जोर पकड़ लिया है। सभी विभागों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक झाड़ू लगा रहे हैं। आगरा की पुलिस इस समय क्राइम कंट्रोल से पहले थानों की सफाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सफाई को लेकर एक्शन मोड में आने पर चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। आगरा की पुलिस जहां क्राइम कंट्रोल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है वहीं सफाई अभियान के लिए भी खुद अधिकारी झाड़ू लेकर हाथों में निकल पड़े हैं। समय से दफ्तर पहुंचने पर सबसे पहले पुलिसकर्मी हाथ में झाड़ू ले रहे हैं और सफाई शुरू करते हैं। आला अफसरों को देखकर अधीनस्थ भी झाड़े लेकर थानों की दीवारों, पीक मारी जगहों के आसपास पड़ी गंदगी की सफाई करने लग गए हैं । थाना छत्ता, थाना पर्यटन ताजगंज सफाई की गई वहीं जेल में जेलर ने बंदियों को सफाई के लिए शपथ दिलाई। जहां एक थानों की सफाई हो रही है। वहीं पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया भी बदल रहा है । जनता भी खुश इसलिए है कि जो पुलिस फोन करने पर भी नहीं सुनती थी। थाने जाने पर पीड़ितों को भगा देती थी , आज वही पुलिस हाथों में झाड़ू लिए हुए है। हर कोई नये CM को धन्यवाद दे रहा है। हालांकि लोगों की मानी जाए तो उनका कहना है कि यह असर कितने दिन तक रहता है ये देखने वाली बात होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें