फोटो गैलरी

Hindi Newsकंबल और अलाव के लिए शासन से मिले 27.5 लाख रुपये

कंबल और अलाव के लिए शासन से मिले 27.5 लाख रुपये

गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के आवश्यक प्रबंध को शासन ने 27.5 लाख रुपये जिले को दिए हैं। इस धनराशि से कंबल वितरण के साथ ही अलाव भी जलवाए जाएंगे। शासन द्वारा भेजी गई धनराशि में से अलाव...

कंबल और अलाव के लिए शासन से मिले 27.5 लाख  रुपये
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के आवश्यक प्रबंध को शासन ने 27.5 लाख रुपये जिले को दिए हैं। इस धनराशि से कंबल वितरण के साथ ही अलाव भी जलवाए जाएंगे।

शासन द्वारा भेजी गई धनराशि में से अलाव जलवाने को 2.5 लाख रुपये की धनराशि नियत है। इसमें हर तहसील के तहसीलदारों को 5-5 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसके अलावा शासन से कंबल वितरण को 25 लाख रुपये की धनराशि भी भेजी गई है। इस धनराशि से कंबल खरीदे जाएंगे और प्रत्येक तहसील का तकरीबन 5-5 लाख रुपये के कंबल गरीब लोगों को वितरण को दिए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रवींद्र कुमार ने बताया कि ठंड का असर बढ़ते ही अलाव जलवाने के साथ ही कंबल वितरण किया जाएगा। सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रैनबसेरे वाले स्थान चिन्हित कर लें। साथ ही अलाव जलवाने को आवश्यक प्रबंध भी करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें