फोटो गैलरी

Hindi Newsरविता सिंह का हुआ श्राद्धकर्म

रविता सिंह का हुआ श्राद्धकर्म

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह के अनुज प्रवीण सिंह की धर्मपत्नी रविता सिंह का श्राद्धकर्म बुधवार को एम टाइप मैदान में हुआ। इसमें राजनीतिक दलों प्रमुख नेता, औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि,...

रविता सिंह का हुआ श्राद्धकर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह के अनुज प्रवीण सिंह की धर्मपत्नी रविता सिंह का श्राद्धकर्म बुधवार को एम टाइप मैदान में हुआ। इसमें राजनीतिक दलों प्रमुख नेता, औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि, पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारी, न्यायिक सेवा के अधिकारियों के अलावा आम लोग शामिल हुए।

आगंतुकों की आगवानी स्वयं पूर्व विधायक कर रहे थे। पूर्व सांसद बागुन सुम्ब्रुई, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, खरसावां के विधायक कृष्णा गगराई, एसिया के पूर्व अध्यक्ष सह ट्रस्टी एसएन ठाकुर, झामुमो नेता गुरुचरण किस्कू, प्रदेश बीस सूत्री के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, भाजपा नेता गणेश महाली, कांग्रेस नेता अजय सिंह, नगर निगम अध्यक्ष राधा सांडिल्य, पुरेन्द्र नारायण सिंह, चाईबासा नगर परिषद के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के अध्यक्ष हरि बल्लभ सिंह आरसी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें