फोटो गैलरी

Hindi Newsडीएवी पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन

डीएवी पब्लिक सकूल एनआईटी कैंपस में शनिवार को एक दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में वेद व कुरान के ज्ञाता पं. महेन्द्र पाल आर्य ने वेद...

डीएवी पब्लिक स्कूल में वेद प्रचार महोत्सव का आयोजन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी पब्लिक सकूल एनआईटी कैंपस में शनिवार को एक दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव सह भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में वेद व कुरान के ज्ञाता पं. महेन्द्र पाल आर्य ने वेद के बारे में विस्तारपूर्वक संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी क्षेत्रीय जोन के निदेशक डा. एसके लूथरा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन तथा अतिथि गान के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के प्राचार्य ओपी मिश्रा ने कहा कि डीएवी विद्यालय दयानंद जी के आदर्शों पर चलने को कटिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दल ने दयानंद से जुड़ी एकांकी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान निलांचल मिश्रा, धर्मप्रकाश शास्त्री, बीएस चौधरी समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें