फोटो गैलरी

Hindi Newsजयंती पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो

जयंती पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो

नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में चुहाड़ विद्रोह के महानायक एवं क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो को उनकी जयंती पर याद किया गया। उनके पैतृक गांव घुटियाडीह में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर...

जयंती पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में चुहाड़ विद्रोह के महानायक एवं क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो को उनकी जयंती पर याद किया गया। उनके पैतृक गांव घुटियाडीह में लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा विधायक साधुचरण महतो ने शहीद रघुनाथ महतो ने उनको नमन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे। उनके बलिदान के कारण आज हम आजादी से सांस ले रहे हैं। इस मौके पर बलराम महतो, मदन सिंह सरदार आदि उपस्थित थे। इधर, विधायक ने कुकड़ू में विकास योजनाओं एवं प्रगति कार्य को लेकर पदाधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें