फोटो गैलरी

Hindi Newsईचागढ़ और कुकड़ू में आग से दो लाख का संपत्ति जली

ईचागढ़ और कुकड़ू में आग से दो लाख का संपत्ति जली

प्रखंड के पाटा एवं कुकडू प्रखंड के ईचाडीह में अगलगी की घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक पाटा रूदिया पंचायत के पाटा में राजमिस्तरी बासिल मार्डी के घर में आग...

ईचागढ़ और कुकड़ू में आग से दो लाख का संपत्ति जली
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 28 Mar 2017 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के पाटा एवं कुकडू प्रखंड के ईचाडीह में अगलगी की घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक पाटा रूदिया पंचायत के पाटा में राजमिस्तरी बासिल मार्डी के घर में आग लगने से घर में रखी बाइक एवं सात बकरियां जल गईं। इस घटना में करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ। मार्डी ने किसी व्यक्ति द्वारा घटना के अंजाम देने का आरोप लगाया। मुखिया ज्योतिलाल माहली ने पाटा गांव जाकर मामले की जानकारी ली। दूसरी घटना में कुकड़ू प्रखंड के बकारकुड़ी में पंचानन सिंह मुंडा के खलिहान में आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया। इधर, पंसस तरूबाला सिंह मुंडा ने बकारकुड़ी जाकर मामले की जानकारी ली तथा इसकी सूचना बीडीओ को दी। कुकडू प्रखंड में दमकल की सुविधा नहीं रहने पर लोगों में नाराजगी देखी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें