फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड के 24 जिलों में औद्योगिक पार्क बनाएगी लघु उद्योग भारती

झारखंड के 24 जिलों में औद्योगिक पार्क बनाएगी लघु उद्योग भारती

लघु उद्योग भारती झारखंड के 24 जिलों में स्पेसफीक औद्योगिक पार्क की स्थापना करेगी। इसको लेकर मोमेंटम झारखंड के कार्यक्रम में राज्य सरकार से 480 करोड़ का एमओयू किया है। आदित्यपुर के होटल मधुबन में...

झारखंड के 24 जिलों में औद्योगिक पार्क बनाएगी लघु उद्योग भारती
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Feb 2017 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लघु उद्योग भारती झारखंड के 24 जिलों में स्पेसफीक औद्योगिक पार्क की स्थापना करेगी। इसको लेकर मोमेंटम झारखंड के कार्यक्रम में राज्य सरकार से 480 करोड़ का एमओयू किया है। आदित्यपुर के होटल मधुबन में आयोजित पत्रकार वार्ता में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महासचिव मनोज कुमार ने इसकी जानकारी दी।

औद्योगिक नीति 2015 के तहत एमओयू : मनोज ने कहा कि झारखंड सरकार की औद्योगिक नीति 2015 के तहत यह एमओयू हुआ है। इसके अलावा लघु उद्योग भारती जमशेदपुर, रांची और बोकारो में कौशल विकास की संस्था खोलेगी। जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाएगा। हालांकि इसकी रूप रेखा क्या होगी, इसकी नीति तैयार की जा रही है।

ये रहे मौजूद : मनोज ने कहा कि मोमेंटम झारखंड में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकश मित्तल राजकीय अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मित्तल राज्य निवेशक बोर्ड के सदस्य भी हैं। पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकुमार सिंह, राष्ट्रीय सदस्य काशीनाथ सिंह, डॉ. महावीर राम, दीपक पुरेन्द्रे, पंकज कुमार और भगवान झा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें