फोटो गैलरी

Hindi Newsरिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मार ली गोली

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मार ली गोली

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी स्थित एक रेल आवास में शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे रिटायर्ड फौजी ने परिवारिक विवाद से तंग आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद...

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मार ली गोली
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 18 Sep 2016 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी स्थित एक रेल आवास में शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे रिटायर्ड फौजी ने परिवारिक विवाद से तंग आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल फौजी को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां रविवार की दोपहर इलाज के दौरान फौजी ने दम तोड़ दी। हालांकि शव लंका थाना पुलिस कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के मैनाताली मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय तंजीम सेना से वीआरएस लेकर वाहन चलवाता था। पुलिस के अनुसार उनसे दो शादी की थी। एक परिवार शास्त्री कॉलोनी में रखे हुए था। देर रात बाजार से वह शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर बेटे से कहासुनी होने लगी। रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन रविवार की दोपहर रिाटायर्ड फौजी ने दम तोड़ दिया। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण फौजी ने गोली मार ली। घटना की जांच की जा रही है। शव को लंका थाने की पुलिस कब्जे में लेकर आवयश्क कार्रवाई में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें