फोटो गैलरी

Hindi Newsपति का दोस्त बनकर महिला से दुराचार का प्रयास

पति का दोस्त बनकर महिला से दुराचार का प्रयास

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल से उपचार कराकर लौट रही महिला को बरगलाकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सीरगेट के पास मिले बाइक सवार ने महिला के पति को अपना दोस्त बताया। इसके बाद उसे सुनसान...

पति का दोस्त बनकर महिला से दुराचार का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल से उपचार कराकर लौट रही महिला को बरगलाकर एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सीरगेट के पास मिले बाइक सवार ने महिला के पति को अपना दोस्त बताया। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे तो आरोपित भाग निकला। शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़िता दो दिन से लंका थाने के चक्कर लगा रही है।

अदलहाट (मिर्जापुर) निवासिनी महिला ने बताया कि कमर दर्द का उपचार कराने के लिए वह बीएचयू आई थी। लौटते वक्त वह सीरगेट पर साधन का इंतजार कर ही थी तभी एक युवक ने उसके पति का नाम लेकर उसे आवाज दी। बाइक सवार ने उसे पति का दोस्त बताया और घर पहुंचाने की पेशकश की। महिला उसकी बातों में आकर तैयार हो गई। इसके बाद आरोपित ने उसे प्रसाद खिलाया और बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। महिला ने बताया कि उसे चक्कर आने लगे। इस बीच आरोपित ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण जुट गए और आरोपित भाग निकला। महिला ने लंका थाने पर शिकायत की है मगर उसकी रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें