फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला की हत्या कर लाश गायब करने के मामले में सात पर केस

महिला की हत्या कर लाश गायब करने के मामले में सात पर केस

पाण्डेयपुर बारीगांव में बीती 25 सितम्बर को एक महिला की हत्या कर लाश गायब करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को चचेरे भाई की तहरीर पर सास-ससुर, पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत...

महिला की हत्या कर लाश गायब करने के मामले में सात पर केस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Sep 2016 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

पाण्डेयपुर बारीगांव में बीती 25 सितम्बर को एक महिला की हत्या कर लाश गायब करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को चचेरे भाई की तहरीर पर सास-ससुर, पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपित मौके से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

बारीगांव निवासी अभिषेक दुबे की शादी जून 2015 में रायपुर थाना ज्ञानपुर, भदोही की शीलू के साथ हुई थी। शीलू के मां बाप नहीं थे। उसकी शादी चचेरे भाई ने की थी। चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग शीलू को प्रताड़ित करते थे और अल्टो कार की मांग करते थे। उसके लिए ससुरालवालों की मांग पूरी करना संभव नहीं था। उसने गुरुवार को पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बीती 25 सितम्बर को शीलू की जलाकर हत्या कर दी और शव भी गायब कर दिया।

चचेरे भाई अनुराग शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने पति अभिषेक दुबे, ससुर जितेन्द्र दुबे, सास, जेठ, जेठानी, बड़े ससुर केशव दुबे, बड़ी सास निर्मला दुबे के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें