फोटो गैलरी

Hindi Newsगुटबाजी से उबर नहीं पा रही कांग्रेस

गुटबाजी से उबर नहीं पा रही कांग्रेस

वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आईं, उपाध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा कर गए पर कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह व सरगर्मी नहीं दिख रही है। गुटबाजी के दलदल में फंसी...

गुटबाजी से उबर नहीं पा रही कांग्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आईं, उपाध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा कर गए पर कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह व सरगर्मी नहीं दिख रही है। गुटबाजी के दलदल में फंसी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में जोश दूर दूर तक नहीं दिख रहा है। जबकि चुनाव के मद्देनजर मंडल एवं जिला स्तर पर चुनाव समितियों के गठन के बाद दावा किया गया था कि कांग्रेस की गतिविधियां अब तेज हो जाएंगी।

जिला चुनाव समिति गठित तो हो गयी है पर इसके लिए काम कर पाना काफी मुश्किल है। कांग्रेस के लोग ही इसकी वजहें गिना रहे हैं। शहरी विधानसभा क्षेत्र भाजपा के गढ़ माने जाते रहे हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी पिछले चुनावों में यहां अपनी पकड़ बढ़ाई है। इसके विपरीत कांग्रेस अपनी पकड़ कमजोर करती चली गयी।

जब बड़े कार्यक्रम होते हैं तो कार्यकर्ता जुट जाते हैं पर कार्यक्रम खत्म होने के साथ ही उत्साह भी खत्म हो जाता है। ऐसा इसलिए कि उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर आयोजन कम होते हैं। पिछले दिनों की कुछ घटनाएं, जिनमें टीम पीके के सामने युवा कांग्रेस के दो गुटों की आपसी खींचतान शामिल है, यह बताती हैं कि पार्टी को अगर विवादों से उबारा नहीं गया तो अगले विधानसभा चुनाव में भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं होगी। जिला और शहर कांग्रेस पर भी ये आरोप लगते रहे हैं कि उनकी गठित कमेटियां धरातल पर नहीं दिखती हैं।

इस बारे में चुनाव समिति के जिला प्रभारी अनिल श्रीवास्तव अन्नू ने कहा कि उन्हें जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत सबका सहयोग मिल रहा है। अक्टूबर के अन्त तक कांग्रेस वाराणसी में नये रूप में दिखेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें