फोटो गैलरी

Hindi Newsसीवान में कर्ज से दबे अधेड़ ने की फांसी लगा आत्महत्या

सीवान में कर्ज से दबे अधेड़ ने की फांसी लगा आत्महत्या

थाने के हाई स्कूल बगौरा के पीछे बुधवार को बगीचा में आम के पेड़ से फांसी लगाकर एक व्यक्ति में आत्महत्या कर ली। मृतक बगौरा का 55 वर्षीय छट्ठू प्रसाद था। वह कर्ज में डूब गया था। इससे हमेशा तनाव में रहता...

सीवान में कर्ज से दबे अधेड़ ने की फांसी लगा आत्महत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 11 Jan 2017 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

थाने के हाई स्कूल बगौरा के पीछे बुधवार को बगीचा में आम के पेड़ से फांसी लगाकर एक व्यक्ति में आत्महत्या कर ली। मृतक बगौरा का 55 वर्षीय छट्ठू प्रसाद था। वह कर्ज में डूब गया था। इससे हमेशा तनाव में रहता था। तनाव से आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों ने बुधवार को खेत में काम करने गए तो पेड़ से लटका हुआ उसके शव को देख उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। गांव वालों की सूचना पर ही पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह छट्ठू प्रसाद बगौरा बाजार में देखा गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देते हुये संभावना जताई कि उसने सुबह में 8 बजे आत्महत्या की होगी।

शव देखने से लग रहा है कि बगीचा में आकर पहले अपने शॉल व गमछा को आम के छोटे से पेड़ की डाली पर रख दिया। इसके बाद चप्पल भी वहीं पर खोल कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक की रस्सी को गले में बांधकर डाली से लटक गया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दरौंदा सुनील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण व घरवालों से पता चला कि मृतक छट्ठू प्रसाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन लिए हुए था। उसके आत्महत्या का कारण यह भी हो सकता है। लोन के दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं है।

मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में अभी यूडी केस दर्ज किया जा रहा हैं।

छट्ठू प्रसाद मजदूरी करता था। घर में उसकी एक बेटी व पत्नी हैं। पत्नी व बेटी फिलहाल मायके गई हैं। आजकल वह घर में अकेले रहता था। उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि कर्ज की वजह से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है, इसकी जांच की जा रही है।

पत्नी से पुलिस लेगी विस्तार से जानकारी

छट्ठू के आत्महत्या मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। जांच के दौरान छट्ठू की पत्नी से पुलिस पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस कई विन्दुओं पर जानकारी लेगी। यह भी जानने का प्रयास करेगी कि उसने आत्महत्या किस कारण से की है। फिलहाल पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पत्नी अगर हत्या की संभावना जताएगी तो पुलिस उस बिन्दु पर भी जांच करेगी। इधर मौत के बाद आसपास के लोगों के बीच भी मातमी सन्नाटा पसर गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें