फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिला पुलिस ने यूपी से तीन को किया गिरफ्तार- प्रादेशिक

महिला पुलिस ने यूपी से तीन को किया गिरफ्तार- प्रादेशिक

सीवान के महिला थाने की पुलिस ने यूपी में छापेमारी कर तीन फरार आरोपितों को गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पिता-पुत्र व मां शामिल हैं। महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी...

महिला पुलिस ने यूपी से तीन को किया  गिरफ्तार- प्रादेशिक
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सीवान के महिला थाने की पुलिस ने यूपी में छापेमारी कर तीन फरार आरोपितों को गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पिता-पुत्र व मां शामिल हैं।

महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार यूपी के देवरिया जिले के भटनी थाने के हटवा गांव का विकास कुमार, उसका पिता रमेश कुमार व मां राधिका देवी है। तीनों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। विकास पर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने व दूसरी शादी रचाने का आरोप है। विकास के पिता व मां पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है।

सीवान शहर के बैलहट्टा की महिला की शादी भटनी के हटवा गांव में विकास के साथ 2009 में हुई थी। अभी तक इस महिला को कोई बच्चा नहीं है। इसपर उसके पति ने एक साल पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बाद दहेज की मांग करने लगा। इस दौरान जब पहली पत्नी के मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें