फोटो गैलरी

Hindi NewsSASARAM : नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद रोहतास में आंशिक सफल

SASARAM : नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद रोहतास में आंशिक सफल

सासाराम। नगर संवाददाता नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों के सोमवार को आहूत भारत बंद रोहतास जिले में आंशिक रूप से सफल रहा। विभिन्न विपक्षी दलों के लोगों ने सड़क मार्च निकाला। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी...

SASARAM : नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद रोहतास में आंशिक सफल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Nov 2016 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सासाराम। नगर संवाददाता नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों के सोमवार को आहूत भारत बंद रोहतास जिले में आंशिक रूप से सफल रहा। विभिन्न विपक्षी दलों के लोगों ने सड़क मार्च निकाला। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक पोस्ट ऑफिस चौक को जाम किया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। भाकपा माले लिबरेशन के जिला सचिव एवं पूर्व विधायक अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर में बारह बजे पोस्ट ऑफिस चौक को जाम किया। इससे पूर्व लिबरेशन कार्यकर्ताओं ने बौलिया मोड़ से लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक प्रतिरोध मार्च निकाला। लोहिया चौक पर सभा भी हुई। सभा में पूर्व विधायक अरुण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने काले धन के नाम पर आर्थिक आपातकाल लागू कर दी है। देश के करोड़ों गरीबों के साथ मनमानी की जा रही है। उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है। नोटबंदी के कारण मजदूर व किसानों की हालत दयनीय हो गई है। दैनिक मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है, तो गरीब लोगों का इलाज कराना मुश्किल हो गया है। जिनके घर में शादी है, वो बैंकों की परिक्रमा कर रहे हैं, जबकि असली काला धन देश की बड़ी पार्टियों के पास है। उनको आरटीआई से बाहर रखा गया है। लिबरेशन के नेताओं ने सभी दलों को आरटीआई की दायरे में लाने, नोटबंदी कानून को वापस लेने, अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ बंद करने की मांग की। सड़क जाम व सभा में जवाहर सिंह यादव, कैसर नेहाल, नंद किशोर पासवान, डा. नागेन्द्र सिंह, कृष्णा मेहता, राजेन्द्र यादव, मिथिलेश तिवारी, महेन्द्र सिंह, नरेन्द्र राम, राजकुमार राम, गोपाल राम, अशोक सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह आदि शामिल थे। कांग्रेसजनों ने की सभानोटबंदी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को सासाराम में जन आक्रोश मार्च निकाला। महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर जन आक्रोश मार्च कचहरी मोड़ होते हुए पटेल स्मारक स्थल पर पहुंचा, जहां कांग्रेसियों ने आमसभा की। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि नोटबंदी का तुगलगी फरमान भारतीय अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात है। इस फरमान ने किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं को परेशान कर दिया है। पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नोटबंदी के ऐलान ने तीन दिनों में लोगों को यह अहसास करा दिया कि मोदी सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डालने वाला फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत में काला धन का सिर्फ आठ प्रतिशत ही नकदी के रूप में मौजूद है। जनाक्रोश मार्च व सभा में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर कुशवाहा, प्रो. एसके जबीं, अली हुसैन इद्रीसी, डॉ. जावेद अख्तर, राधा प्रसाद, ज्ञानबहादुर सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, विनोद राय, ललित ठाकुर, जवाहर दुबे, रौशन पासवान, डा. कामेश्वर तिवारी, रुपेश चौबे, जयप्रकाश पांडेय, डा. मनोज कुमार, कन्हैया सिंह, सगीर अहमद, राम सिंहासन सिंह, रमेश पांडेय, बबन यादव, विजय पाठक, धनंजय सिंह, गंगादयाल प्रसाद आदि शामिल थे। नोटबंदी पर राजद का भी आक्रोश मार्चएक हजार व पांच सौ के नोटों पर केन्द्र सरकार की पाबंदी के खिलाफ राजद की जिला इकाई ने सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष विजय मंडल के नेतृत्व में गांधी चौक से आक्रोश मार्च शुरू हुआ, जो कचहरी परिसर व कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचा। कलेक्ट्रेट गेट पर राजद कार्यकर्ताओं ने सभा कर केन्द्र सरकार की नोटबंदी का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नोटबंदी से किसानों की किसानी व साहूकारों की दुकान बंद हो चुकी है। किसान खाद व बीज के लिए भटक रहे हैं, तो साहूकार ग्राहकों की बाट जोह रहे हैं। आमलोग भी अपना काम छोड़कर दिनभर बैंकों में कतार लगा रहे हैं। सरकार के मंत्री व सांसद अपना कालाधन सफेद करने में लगे हैं। आक्रोश मार्च में सर्वजीत सिंह खालसा, राजीव रंजन, सुहैल अंसारी, सलाम बेग, ठाकुर कुशवाहा, शमसुल हक, रामचंद्र राम, विजय वार्ष्णेय, सेराज अहमद, राम स्वरुप कुशवाहा, प्रभाकर सिंह, सूर्यदेव पाल, शिव कल्याण भारद्वाज, दीपक यादव,अभिमन्यु सिंह, हिटलर पांडेय, दिनेश कुशवाहा, रामबहादुर आजाद आदि शामिल थे।उधर, जन अधिकार पार्टी ने भी नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद का सर्मथन किया और बेचू सिंह महतो के नेतृत्व में रोड मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मंगल कुशवाहा के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भी नोटबंदी के विरोध में रोड मार्च निकाला। बंदी में एकजुट नहीं हो सका विपक्षनोटबंदी के खिलाफ विपक्ष सोमवार को आहूत भारत बंद में एकजुट नहीं हो सका। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने कुछ समय के लिए पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कांग्रेस, राजद, सपा, जअपा ने अलग-अलग कार्यक्रम किए। कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ अलग-अलग आक्रोश मार्च निकाला। इस कारण कहीं भी भारत बंद समर्थकों की भीड़ नजर नहीं आई। बाजार पर भी बंद का कोई असर नहीं पड़ा। सड़कों पर आम दिनों की तरह वाहन दौड़ते रहे। बंदी को लेकर सड़कों पर तैनात पुलिस बल भी किसी को बाजार में दुकान तक नहीं पहुंचने दिया। रेलवे ट्रैक पर बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल व जिला पुलिस बल के जवान तैनात थे। लेकिन, बंद समर्थक रेलवे की ओर नहीं गए। विपक्ष के एकजुट नहीं होने के कारण बंद का रोहतास में आंशिक असर रहा। बंद को भाजपा ने बताया फ्लॉपकालाधन समाप्त करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा देश में लागू किये गए नोटबंदी कानून के खिलाफ विपक्षियों का भारत बंद रोहतास जिले में पूरी तरह से फ्लॉप रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडेय, अनुसूचित मोर्चा के सत्य नारायण पासवान, रेखा पासवान, हीरा शर्मा, राजेन्द्र पासवान, राजीव कुमार सिंह, गुप्तेश्वर साह आदि ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि विपक्षी दलों के बंद में आम आदमी ने साथ नहीं दिया। इससे यह सिद्ध होता है कि लोग नोट बंदी के समर्थन में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें