फोटो गैलरी

Hindi Newsनोट बदलने के लिए समस्तीपुर-पटना मार्ग किया जाम

नोट बदलने के लिए समस्तीपुर-पटना मार्ग किया जाम

समस्तीपुर । हिन्दुस्तान संवाददाता नोट नहीं बदले जाने एवं जमा नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार शाम जमकर बवाल काटा। प्रधान डाकघर परिसर में हंगामा करने के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।...

नोट बदलने के लिए समस्तीपुर-पटना मार्ग किया जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Nov 2016 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर । हिन्दुस्तान संवाददाता

नोट नहीं बदले जाने एवं जमा नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने रविवार शाम जमकर बवाल काटा। प्रधान डाकघर परिसर में हंगामा करने के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके कारण समस्तीपुर-पटना व समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर यातायात ठप हो गया। इस दौरान लोगों ने वाहन चालकों की जबरन गाड़ी रुकवाई और आगे नहीं जाने की हिदायत दी।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के विरोध में भी नारेबाजी की। जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वहीं शहर की अन्य सड़कों की भी ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी। सूचना पर नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह, एसआई शिव कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी जामस्थल पर पहुंचे। लोग इतने आक्रोशित थे कि वे पुलिस अधिकारी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर मामला शांत किया गया। उसके बाद यातायात बहाल हो सकी। नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि मामले में 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सरकारी काम में व्यवधान डालने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। जाम कर रहे लोगों की वीडियोग्राफी करायी गई है। दूसरी ओर रोसड़ा में भी आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा-बेगूसराय स्टेट हाइवे को जाम कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें