फोटो गैलरी

Hindi Newsउपेंद्र कुशवाहा पर लगाया पार्टी के रजिस्ट्रेशन में धोखाधड़ी का आरोप

उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया पार्टी के रजिस्ट्रेशन में धोखाधड़ी का आरोप

रालोसपा अरुण कुमार गुट के प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर पार्टी के रजिस्ट्रेशन में निर्वाचन आयोग से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि राष्ट्रीय...

उपेंद्र कुशवाहा पर लगाया पार्टी के रजिस्ट्रेशन में धोखाधड़ी का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 23 Sep 2016 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा अरुण कुमार गुट के प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर पार्टी के रजिस्ट्रेशन में निर्वाचन आयोग से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि राष्ट्रीय समता पार्टी के रजिस्ट्रेशन का आवेदन करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा जदयू से राज्यसभा सदस्य बने थे। यह सूचना उन्होंने आयोग को नहीं दी थी।

गुरुवार को प्रेसवार्ता कर ललन पासवान ने कहा कि 16 जुलाई 2009 को उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय समता पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए निर्वाचन आयोग को आवेदन दिया था। 2010 में वे जदयू से राज्यसभा के सदस्य बन गए। 16 जुलाई 2013 को आयोग ने पार्टी को मान्यता दी। मान्यता मिलने के बाद पार्टी के नाम में लोक शब्द भी जुड़वाया गया। नियमत: 16 जुलाई 2016 तक पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना चाहिए था, जो उपेंद्र कुशवाहा ने नहीं कराया। 17 अगस्त को राष्ट्रीय और राज्य परिषद की विशेष बैठक कर उपेंद्र कुशवाहा को अध्यक्ष पद से हटाने के फैसले के साथ ही अन्य सूचनाओं से भी आयोग को अवगत कराया गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी

पटना। रालोसपा अरुण गुट ने प्रदेश पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 30 प्रदेश महासचिव, पांच उपाध्यक्ष, 12 संगठन सचिव तथा तीन सचिव शामिल हैं। इनके अलावा मनोज लाल दास मनु, डॉ. फैज अली तथा एसएम मोहसीन को प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें