फोटो गैलरी

Hindi Newsगलत तरीका अपनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेंद्र कुशवाहा

गलत तरीका अपनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेंद्र कुशवाहा

रालोसपा अरुण कुमार गुट ने केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि गलत तरीके से वह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजी है। अरुण गुट ने कहा है कि...

गलत तरीका अपनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेंद्र कुशवाहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा अरुण कुमार गुट ने केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाया है कि गलत तरीके से वह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजी है।

अरुण गुट ने कहा है कि फर्जी तरीके से पार्टी की मान्यता लेने और अध्यक्ष बनने के मामले में निर्वाचन आयोग शीघ्र ही कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। अरुण गुट के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, प्रधान महासचिव अवधेश कुशवाहा, अशोक वर्मा, अरुण कुशवाहा, मनोज लाल दास मनु, डॉ. फैज अली, सुरेंद्र गोप ने कहा है कि 17 अगस्त को ही पार्टी की राष्ट्रीय और राज्य परिषद के सदस्यों ने उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर डॉ. अरुण कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था। आरोप लगाया कि रविवार को दिल्ली में आयोजित अधिवेशन में पार्टी के दस फीसदी कार्यकर्ता भी नहीं थे। नेताओं को दिल्ली ले जाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा गुट ने बड़ी संख्या में दिल्ली के लिए हवाई और रेल टिकट बांटा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें