फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्व सांसद भूदेव चौधरी को रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान

रालोसपा उपेंद्र गुट की राज्य परिषद के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। इनके साथ ही शंभूनाथ सिन्हा को प्रदेश का...

पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 18 Sep 2016 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

रालोसपा उपेंद्र गुट की राज्य परिषद के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। इनके साथ ही शंभूनाथ सिन्हा को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष तथा सत्यानंद दांगी को प्रधान महासचिव बनाने की घोषणा की।

रविवार को भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित अधिवेशन के दौरान पदाधिकारियों के चयन के लिए राज्य परिषद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया। इसके बाद उन्होंने उपरोक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भूदेव चौधरी ने कहा कि जिस विश्वास से यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे, वहीं शभूनाथ सिन्हा ने कहा कि पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे।

गांव-गांव पहुंची पार्टी अब जन-जन तक पहुंचाएं : उपेंद्र

अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किसी भी नई पार्टी के लिए पंचायत स्तर तक चुनाव कराकर संगठन खड़ा करना बड़ी चुनौती का काम होता है। रालोसपा ने गांव-गांव में संगठन खड़ा कर दिया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाएं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पंचायत अध्यक्षों को जोड़ते हुए दो अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालयों पर स्वच्छता का संकल्प लें। साथ ही किसी एक दलित अथवा महादलित बस्ती में सफाई अभियान चलाएं।

कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर पार्टी आगे भी चलेगी। ओबीसी की हकमारी के खिलाफ पार्टी बिहार से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांवों में गरीबों का जनधन खाता खुलवाएं और सामाजिक सुरक्षा योनजाओं का लाभ दिलाएं। सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक सुधांशु शेखर और डॉ. जगन्नाथ गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें