शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 03:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
भूपति-बोपन्ना पर प्रतिबंध के फैसले पर लगी रोक
बेंगलूरु, एजेंसी
First Published:22-09-12 04:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्टार टेनिस खिलाडी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना पर अनुशासनहीनता के आधार पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगाने के अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के फैसले पर शनिवार को रोक लगा दी।
 
भूपति और बोपन्ना ने लंदन ओलंपिक में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाकर युगल स्पर्धा में खेलने से मना कर दिया था। यह दोनों खुद आपस में जोड़ी बनाकर लंदन ओलंपिक में उतरे थे। एआईटीए ने हाल ही में इन दोनों खिलाड़ियों के दो वर्ष तक देश के लिए खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
 
भूपति और बोपन्ना ने एआईटीए के इस फैसला का कडा विरोध करते हुए उसे गलत ठहराया और इस बारे में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। दोनों खिलाड़ियों के वकील आदित्य सोढी ने प्रतिबंध के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी जिसे न्यायमूर्ति मोहन शांतनागौदर ने स्वीकार कर लिया।
 
भूपति और बोपन्ना ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से मना कर दिया था और एआईटीए से इजाजत मांगी थी कि उन्हें आपस में जोड़ी बनाकर खेलने दिया जाए। उनका कहना था कि वे पिछले काफी समय से साथ अभ्यास कर रहे हैं लेकिन एआईटीए प्रोफेशनल खिलाड़ियों पर अपनी इच्छा थोप रहा है।
 
हालांकि एआईटीए ने आखिरी क्षणों में भूपति और बोपन्ना को ओलंपिक में जोडीदार बनने की इजाजत दे दी थी लेकिन बाद में कहा कि वह खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी और दोनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। इन दोनों खिलाड़ियों को इससे पहले डेविस कप टीम से भी बाहर कर दिया गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°