पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
अगले साल संन्यास लेंगे महेश भूपति
कोलकाता, एजेंसी
First Published:03-12-12 01:45 PM
भारतीय युगल टेनिस स्टार महेश भूपति ने सोमवार को कहा कि 2013 टूर पर उनका आखिरी साल होगा, क्योंकि संन्यास का इरादा उनके जेहन में है।
भूपति ने कहा कि मेरा करियर अच्छा रहा। अब मैं अपने बच्चों को अकेले छोड़कर टूर पर नहीं जाता चाहता। मैं संन्यास लेना चाहता हूं।
यहां एक प्रचार कार्यक्रम के सिलसिले में आये भूपति ने कहा कि मुझे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। टॉड वुडब्रिज से लेकर मैक्स मिर्नई और लिएंडर पेस से लेकर मार्टिना हिंगिस तक। मेरा सफर बहुत अच्छा रहा।
उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बारे में कहा कि आलोचकों को संन्यास का फैसला इस चैम्पियन क्रिकेटर पर छोड़ देना चाहिये। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह 100 शतक बना चुके हैं। मीडिया में उनके बारे में लिखने वालों को कुछ पता नहीं है। वह सही समय पर सही फैसला लेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
