जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई
बोपन्ना को भी नहीं गंवारा पेस का साथ
लंदन, एजेंसी
First Published:18-06-12 04:53 PM
Last Updated:18-06-12 05:31 PM
भारतीय टेनिस को हिला देने वाला संकट सोमवार को उस समय और गहरा गया जब रोहन बोपन्ना ने लंदन ओलंपिक की पुरुष युगल स्पर्धा में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने की अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की पेशकश को औपचारिक तौर पर नकार दिया।
पेस के साथ जोड़ी बनाने की संभावना को भूपति द्वारा सिरे से नकारने के बाद बोपन्ना के रवैये ने टेनिस संघ को मुश्किल में डाल दिया है जिसने अगले महीने होने वाले खेलों के लिए पेस और भूपति की जोड़ी को नामांकित करने का फैसला किया था जबकि ये दोनों पहले भी जोड़ी तोड़ चुके हैं।
बोपन्ना ने एआईटीए को पत्र लिखकर साफ कर दिया कि वह पेस के साथ जोड़ी नहीं बना सकते, हालांकि ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व उनका सपना है। बोपन्ना ने कहा कि एआईटीए ने दूसरे विकल्प की टीम के रूप में पेस के साथ जोड़ी बनाने के लिए उनसे संपर्क किया था।
इस भारतीय खिलाड़ी ने एक बयान में कहा कि पूरे सम्मान और विनम्रता के साथ मैं कहना चाहता हूं कि मैं एआईटीए की पेशकश स्वीकार करने में असमर्थ हूं और मैंने आज सुबह लिखित में उन्हें अपने फैसले से अवगत करा दिया है।
बोपन्ना ने कहा कि भूपति के साथ जोड़ी बनाने का कारण एक साथ ओलंपिक में खेलना था और टेनिस संस्था ना सिर्फ इससे वाकिफ थी बल्कि उसने दोनों का हौसला भी बढ़ाया था।
अपनी दमदार सर्विस के लिए मशहूर बोपन्ना के साथ भूपति और पेस दोनों लंदन खेलों के लिए जोड़ी बनाना चाहते हैं लेकिन बोपन्ना ने कहा कि वह और पेस मिलकर अच्छी जोड़ी नहीं बना पाएंगे और उनकी साझेदारी से कोई नतीजा मिलने की संभावना बेहद कम है।
बोपन्ना ने कहा कि साल की शुरुआत से ही मैं महेश भूपति के साथ इस लक्ष्य के साथ खेला कि हम ओलंपिक में टीम के रूप में खेलेंगे। हर कदम पर एआईटीए को इसकी जानकारी दी गई और हमें एक साथ खेलने के लिए उत्साहित किया गया।
बोपन्ना ने स्वीकार किया कि कई लोगों को उनका यह फैसला पसंद नहीं आएगा लेकिन ओलंपिक में खेलने के लिए वह पेशेवर करियर के भरोसे के साथ जोखिम नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि कई लोगों के लिए इस फैसले को स्वीकार करना मुश्किल होगा। हालांकि मेरी पेशेवर ईमानदारी मुझे इस तरह का समझौता करने की स्वीकृति नहीं देगी। यह उनके लिए है जिनके साथ मैं अतीत में खेला, महेश भूपति जिनके साथ मैं खेल रहा हूं और जिनके साथ भविष्य में मैं जोड़ी बनाऊंगा। इससे मैं उनकी आंख में आंख डालकर देख पाऊंगा।
पेस ने पिछले साल एटीपी शीर्ष 10 में रहने के लिए भूपति के साथ अपनी जोड़ी तोड़कर अलग साझेदार के साथ जोड़ी बनाई थी जिसके लिए बोपन्ना ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भी ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ जोड़ी बनाए रखकर आसान रास्ता अपनाते हुए ऐसा कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
बोपन्ना ने कहा कि अक्टूबर 2011 में मैंने ऐसाम के साथ बेहद सफल जोड़ी तोड़ी क्योंकि मेरा मानना था कि ओलंपिक तैयारी के लिए कड़ी मेहनत, जोड़ीदारों के बीच आपसी समझ और कई छोटे बदलाव करने की जरूरत है।
बोपन्ना ने कहा कि यह मेरे द्वारा लिया गया सबसे मुश्किल पेशेवर फैसला है। पिछले साल दुनिया का आठवें नंबर का खिलाड़ी होने के कारण मैं भी अपनी मौजूदा साझेदारी जारी रखकर और रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने का लक्ष्य बनाकर ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए आसान रास्ता अपना सकता था।
बोपन्ना ने कहा कि हालांकि मैं एक खिलाड़ी हूं जिसका मानना है कि कोई भी नतीजा प्रकिया और तैयारी के कारण हासिल किया जाता है। मेरा साथ ही मानना है कि किसी भी तरह की सफल साझेदारी के लिए समय और भावनाओं के निवेश की जरूरत होती है और खेलों की साझेदारी भी इससे अलग नहीं है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
