सोमवार, 20 मई, 2013 | 10:40 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बोपन्ना के साथ से उत्साहित हैं भूपति
लंदन, एजेंसी
First Published:21-06-12 05:05 PM
Last Updated:21-06-12 05:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने गुरुवार को राहत की सांस ली क्योंकि अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने इन दोनों को ही टीम के रूप में लंदन ओलंपिक में खेलने की अनुमति दे दी। इन दोनों ने इस खेल महाकुंभ में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने से साफ इंकार कर दिया था।

भूपति और बोपन्ना ने संयुक्त बयान में कहा कि हम ओलंपिक में साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं और अब हमारा पूरा ध्यान खेलों के लिए अपनी टीम की तैयारियों पर रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि ओलंपिक के पुरुष युगल में हमें टीम के रूप में नामित किया गया है। पिछले कुछ दिनों की घटनाएं सभी संबंधित पक्षों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहीं लेकिन हम इस प्रक्रिया में जरूरी प्रयासों के तहत उनका सम्मान करते हैं।

एआईटीए के मिश्रित युगल में लिएंडर और सानिया मिर्जा की जोड़ी बनाने के बारे में भूपति ने कहा कि मैं समझता हूं कि हमें 28 (इस महीने की) तक इंतजार करने की जरूरत है कि सानिया क्वालीफाई करती हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हमारा पहला प्रयास लंदन ओलंपिक में भाग लेना था। हम उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें भी वाइल्ड कार्ड मिल जाएगा और वह भी लंदन में खेलें। उन्होंने (एआईटीए) ने मुझसे कहा कि यह विंबल्डन में हमारे प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है।

इससे पहले पेस और भूपति अपने मतभेदों को भुलाकर देश के लिए खेलते थे लेकिन इस बार मामला इस हद तक पहुंच गया, जहां से दोनों की जोड़ी बनना संभव नहीं लग रहा था।

पेस के साथ लंदन में जोड़ी बनाने से इंकार करने के बारे में भूपति ने कहा कि क्योंकि मैं केवल ओलंपिक में भाग लेना चाहता हूं बल्कि उसमें अच्छा प्रदर्शन भी करना चाहता हूं। पिछले चार ओलंपिक में हम खेले लेकिन जीत नहीं पाए। उम्मीद है कि नई जोड़ी से बात बनेगी और हम कुछ भिन्न कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले और काफी फोन करने पड़े लेकिन मुझे खुशी है कि दो टीमें जा रही है तथा हम चारों को ओलंपिक का अनुभव मिलेगा।

भूपति ने आगे कहा कि पेस को कुछ बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं कहनी चाहिए थीं। दूसरी तरफ बोपन्ना ने कहा कि एआईटीए ने सही फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह उनका सही समय पर लिया गया फैसला है। यह उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने सही फैसला किया।

पेस और भूपति के बीच मतभेद पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए बोपन्ना ने कहा कि एकमात्र लक्ष्य भारत को पदक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना था। भूपति ने कहा कि वे विंबल्डन का उपयोग ओलंपिक की तैयारियों के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अगले एक महीने का उपयोग तैयारियों के लिए करेंगे।

विष्णु वर्धन जिन्हें ओलंपिक में पेस का जोड़ीदार चुना गया है, के बारे में भूपति ने कहा कि विष्णु खतरनाक खिलाड़ी है। मैं उसके लिये वास्तव में खुश हूं। उम्मीद है कि यह मसला यहीं पर समाप्त हो जाएगा। में सर्वश्रेष्ठ परिणाम की उम्मीद करता हूं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°