मंगलवार, 21 मई, 2013 | 12:08 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
मंत्रालय खिलाड़ियों को लंदन जाने को करे राजी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-06-12 10:22 PM
Last Updated:18-06-12 10:29 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोमवार को खेल मंत्रालय से महेश भूपति और रोहन बोपन्ना को लिएंडर पेस के साथ लंदन ओलंपिक में खेलने को तैयार करने को कहा है।

एआईटीए के नवनियुक्त महासचिव भरत ओझा ने कहा कि खेल मंत्रालय को भूपति और बोपन्ना से पूछना चाहिए कि उन्होंने पेस के साथ खेलने से इंकार क्यों किया है। ओझा के मुताबिक अगर भूपति और बोपन्ना सरकार द्वारा दी जा रही राशि पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं तो वे देश के लिए खेलने से इंकार नहीं कर सकते।

ओझा ने कहा कि पेशेवर दूरियों को देश की खातिर खत्म कर देना चाहिए। पेस और भूपति के बीच लंबे समय से बातचीत नहीं है लेकिन उन्होंने देश के लिए 2० से अधिक डेविस कप मैच जीते हैं।

ओझा का यह बयान खेल मंत्री अजय माकन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने लंदन ओलंपिक के लिए एक पुरुष युगल टीम भेजने के एआईटीए के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। माकन ने यह भी कहा कि आखिरकार एआईटीए भूपति और पेस को जोड़ीदार क्यों बनाना चाहता है जबकि वे बीते चार ओलंपिक खेलों से खाली हाथ लौटे हैं।

ओझा ने कहा कि भूपति के लिए यह पेस के साथ दूरियां खत्म करके देश के लिए कुछ करने का सबसे अच्छा वक्त है। बकौल ओझा, 'इस तरह की दिक्कतें दूसरे खेलों में भी आती हैं लेकिन देश सर्वप्रथम होता है। हम भूपति और पेस के बीच के मसले को समझ सकते हैं लेकिन बोपन्ना इससे दूर क्यों जा रहे हैं? हम बोपन्ना से इस मामले में अपना पक्ष साफ करने को कहेंगे।

इससे पहले, माकन ने कहा कि जब दो टीमें लंदन भेजने की गुंजाइश है तो फिर एक टीम ही भेजने की तैयारी क्यों की जा रही है। माकन ने एआईटीए से इस मामले में जवाब भी मांगा।

एआईटीए ने शुक्रवार को कहा कि लिएंडर पेस और महेश भूपति युगल मुकाबलों में खेलेंगे लेकिन भूपति ने पेस के साथ खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद संघ ने पेस के साथ रोहन बोपन्ना को जोड़ा लेकिन सोमवार को उन्होंने भी इससे इंकार कर दिया।

भारत की दो जोड़ियां ओलंपिक में खेल सकती हैं क्योंकि विश्व के सातवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पेस स्वाभाविक तौर पर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि भूपति और बोपन्ना की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी एक टीम के तौर पर ओलंपिक में खेलने का अधिकार रखती है।

एआईटीए, हालांकि एक टीम ही भेजने को लेकर अडिग है। उसका कहना है कि पेस के साथ चाहे जो भी खेले लेकिन यह जोड़ी ओलंपिक में देश को पदक दिला सकती है।

21 जून को इस बात का फैसला होना है कि सानिया मिर्जा को मिश्रित युगल के लिए वाइल्डकार्ड मिलेगा या नहीं। इसके बाद ही एआईटीए सानिया और भूपति को इस वर्ग में उतारने को लेकर कोई फैसला करेगा।

माकन के इस ट्वीट से पहले भारत के युगल विशेषज्ञ बोपन्ना ने अपने नियमित जोड़ीदार भूपति के नक्शेकदम पर चलते हुए पेस के साथ खेलने से इंकार कर दिया। बोपन्ना ने एक बयान जारी कर अपनी राय स्पष्ट की।

एआईटीए को लिखे अपने पत्र में बोपन्ना ने साफ कर दिया कि वह पेस के साथ नहीं खेलना चाहते। हालांकि बोपन्ना ने यह भी साफ किया कि ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनका सपना रहा है।

भूपति ने बीते सप्ताह यह कहा था कि वह पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाना चाहते। भूपति का यह बयान एआईटीए द्वारा उन्हें पेस का जोड़ीदार बनाए जाने के कुछ समय बाद ही आया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°