बुधवार, 19 जून, 2013 | 09:56 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
आनंद ने कार्लसन से ड्रा खेला
लंदन, एजेंसी
First Published:11-12-12 08:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने लंदन शतरंज क्लासिक के नौवें और अंतिम दौर में मंगलवार को नार्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ ड्रा खेला। आनंद इस तरह नौ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में नौ अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे। कार्लसन ने फुटबाल की अंक प्रणाली पर आधारित इस टूर्नामेंट में 18 अंक के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक इंग्लैंड के माइकल एडम्स के साथ ड्रा खेलने के बाद दूसरे स्थान पर रहे। एडम्स ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया। क्रैमनिक के 16 अंक रहे। एडम्स और अमेरिकी के हिकारू नाकामूरा ने 13-13 अंक हासिल किए। नाकामूरा ने अंतिम बाजी में ब्रिटेन के ल्यूक मैकशेन को हराया। यह आज की एकमात्र निर्णायक बाजी रही।

दुनिया की शीर्ष महिला खिलाड़ी हंगरी की जूडिथ पोल्गर ने आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन के साथ ड्रा खेला। अरोनियम आठ अंक के साथ छठे जबकि पोल्गर छह अंक से सातवें स्थान पर रही। मैकशेन पांच अंक के साथ आठवें स्थान पर रहे जबकि इंग्लैंड के ग्वेन जोन्स तीन अंक जुटाकर अंतिम पायदान पर रहे। एक जनवरी को घोषित होने वाली नयी शतरंज रैंकिंग में कर्लसन इतिहास में सर्वाधिक 2861 रेटिंग अंक हासिल करना तय है। कार्लसन ने अपने पूर्व गुए गैरी कास्परोव के 2851 रेटिंग के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। क्रैमनिक भी अरोनियन को पछाड़कर 2809 रेटिंग के साथ दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी बनेंगे। आनंद ने तीन रेटिंग अंक गंवाए और भारतीय अब अनधिकृत लाइव रेटिंग में सातवें स्थान पर है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°