फोटो गैलरी

Hindi Newsग्लास्गो खेलों में नजरें बोल्ट, फराह और विगिन्स पर

ग्लास्गो खेलों में नजरें बोल्ट, फराह और विगिन्स पर

ओलंपिक चैम्पियन युसेन बोल्ट, मो. फराह और ब्रेडले विगिन्स उन स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो चोटों की समस्या से उबरकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।    ...

ग्लास्गो खेलों में नजरें बोल्ट, फराह और विगिन्स पर
एजेंसीFri, 25 Jul 2014 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

ओलंपिक चैम्पियन युसेन बोल्ट, मो. फराह और ब्रेडले विगिन्स उन स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो चोटों की समस्या से उबरकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।
   
स्कॉटलैंड में यह कई खेलों वाली अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होगी जिसमें 71 देशों के 4500 खिलाड़ी 18 खेलों में हिस्सा लेंगे। ग्यारह दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान 261 पदक स्पर्धाएं होंगी। इस दौरान पैरा खेलों में सबसे अधिक पदक दांव पर लगे होंगे। इस प्रतियोगिता में पांच खेलों में 22 स्वर्ण पदक दांव होंगे।
   
बीसवें राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक शुरुआत क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय बुधवार को सेल्टिक पार्क में समारोह के साथ करेंगी। प्रतियोगिता की शुरुआत के साथ सबकी नजरें बोल्ट पर टिक जाएंगी जो अपने छह ओलंपिक और आठ विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक भी जोड़ने के इरादे से उतरेंगे।
   
बोल्ट हालांकि सिर्फ जमैका की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम का हिस्सा होंगे क्योंकि वह चोट के कारण जमैका चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाए थे जो राष्ट्रमंडल खेलों की चयन प्रतियोगिता थी।

बोल्ट ने कहा कि वह किसी ऐसे एथलीट की जगह नहीं लेना चाहते जिसने व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वालीफाई किया है लेकिन वह रिले टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
   
दोहरे ओलंपिक चैम्पियन फराह को भरोसा है कि वह 5000 मीटर और 10000 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए फिट हो जाएंगे। यह स्टार धावक हालांकि ग्लास्गो में डाइमंड लीग प्रतियोगिता से पेट में दर्द के कारण हट गया था।
   
कीनिया के डेविड रूडिशा 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार हैं क्योंकि उन्होंने इस साल दुनिया में शीर्ष समय निकाला है। उन्होंने यह कारनामा हेम्पडेन में डाइमंडल लीग में चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए किया था।
   
दो बार की ओलंपिक चैम्पियन शैली आन फ्रेजर प्राइस भी सिर्फ चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में हिस्सा लेंगी और ऐसे में त्रिनिदाद एवं टोबैगो की मिशेल ली आहे को महिला 100 मीटर में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मिशेल ने इस साल 100 मीटर स्पर्धा में कोई रेस नहीं गंवाई है।
   
दूसरी तरफ विगिन्स ने टूर डि फ्रांस की जगह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने का फैसला किया है और वह सर क्रिस होय वेलोड्रोम में 4000 मीटर टीम परसुएट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें