बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा
ओलंपिक में नीली टर्फ क्यों शामिल की गई: नोब्स
लंदन, एजेंसी
First Published:21-07-12 07:06 PM
भारतीय हॉकी के मुख्य कोच माइकल नोब्स ने विश्व हॉकी में नीली टर्फ के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा कि वह नहीं जानते कि लंदन ओलंपिक के आयोजकों ने इस तरह की धीमी और उछाल भरी टर्फ पर प्रतिस्पर्धा कराने का फैसला क्यों किया।
नोब्स ने कहा कि नीली टर्फ पारंपरिक हरी पिच के मुकाबले कहीं नहीं टिकती और सभी टीमों को इस नीली टर्फ पर सामंजस्य बिठाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्पेन के दौरे के दौरान हम नीली टर्फ पर खेले थे और मैं आपको बताता हूं कि इस दौरान क्या हुआ। कोई भी टीम, जिसमें हम भी शामिल हैं, ज्यादातर पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सकी। हम 33 पेनाल्टी कार्नर में से सिर्फ तीन को गोल में बदल सके।
नोब्स ने कहा कि यह टर्फ एक ही कंपनी बना रही है और यह अलग-अलग जगहों पर अलग अलग व्यवहार कर रही है। मौसम के हिसाब से टर्फ अलग अलग बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में हम हरी टर्फ पर खेले थे जो तेज थी जबकि नीली टर्फ धीमी और उछाल भरी थी। मैं नहीं जानता कि इस टर्फ को क्यों शामिल किया गया। लंदन खेलों में हॉकी रिवरबैंक एरीना में नई नीली टर्फ पर खेली जाएगी जो अपनी अप्रत्याशित प्रकृति के कारण चर्चा का विषय बन गई है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल