खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
नंबर-वन बनकर खुश हूं पर लक्ष्य है ओलंपिक गोल्ड: दीपिका
नई दिल्ली, मुकेश रध्वज सिंह
First Published:22-06-12 07:20 PM
भारत की शीर्ष तीरंदाज दीपिका कुमारी विश्व रैंकिंग में नंबर-एक के लक्ष्य को अपने तीर से भेदकर बेहद खुश हैं। हाल ही में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका ने कहा कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि वह दुनिया की शीर्ष तीरंदाज बन गई हैं उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है।
रांची की यह युवा तीरंदाज बुधवार को दुनिया की नंबर-एक तीरंदाज बन गई। उन्होंने कोरिया की बो बे की को पछाड़कर नंबर-एक कुर्सी पर कब्जा जमाया। ऐसा करने वाली दीपिका भारत की दूसरी महिला और कुल तीसरी भारतीय बन गई हैं।
इससे पहले डोला बनर्जी और जयंत तालुकदार यह कारनामा कर चुके हैं।
कोलकाता में मौजूद दीपिका ने कहा कि, नंबर वन बनना उनका लक्ष्य नहीं था उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। लेकिन नंबर-वन बनकर अच्छा लग रहा है। यह पूछने पर कि नंबर वन बनने के बाद आप पर दबाव तो बढ़ गया होगा तो उन्होंने कहा कि मैं दबाव में नहीं हूं। क्योंकि अगर मैं दबाव लूंगी तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाउंगी। मैं 14 जुलाई को टीम के साथ लंदन के लिए रवाना हो रही हूं। मैं ओलंपिक में पहली बार जा रही हूं इसलिए मैं अपने कोच और सीनियर से सलाह ले रही हूं। तुर्की के अंतालया में विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली दीपिका ने कहा कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और ओलंपिक से खाली हाथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। यह पूछने पर कि उन्हें किस देश से खतरा लगता है दीपिका ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि कौन देश जीतेगा। यहां तक कि 64वीं रैंकिंग का खिलाड़ी भी नंबर एक को हरा सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि निर्धारित दिन कौन सही निशाना साध पाता है। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया के तीरंदाज खतरा पैदा कर सकते हैं। यह पूछने पर कि वह खेल के किस क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान लगा रही हैं दीपिका ने कहा कि हमारा ध्यान शूटिंग पर और अपनी फार्म सुधारने पर है। हम रोजाना इन पहलुओं पर मेहनत कर रहे हैं। टाटा तीरंदाजी अकादमी की दीपिका ने अंतालया में विश्व कप के दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया की ली सुंग को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। दीपिका कुमारी, एल बोम्बयाला देवी और चेकरोवोलु स्वोरो के साथ महिला रिकर्व स्पर्धा में लंदन ओलंपिक में हिस्सा ले रही हैं।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल