पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
भनोट ने आईओए आम सभा की बैठक में हिस्सा लिया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-06-12 10:07 PM
राष्ट्रमंडल आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललित भनोट ने भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक में हिस्सा लिया। जनवरी में जमानत पर रिहा होने के बाद वह पहली बार इस तरह की बैठक में उपस्थित हुए।
आईओए के संयुक्त सचिव भनोट को पिछले साल फरवरी में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आईओए की संविधान के संशोधन और अगले साल होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों की मेजबानी पर फैसला करने के लिए बुलाई गई आईओए की जीबीएम में हिस्सा लिया।
राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के संबंध में इस साल के शुरू में जमानत पाने वाले आईओए अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी जीबीएम से दूर रहे। उन्होंने इससे पहले कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा को पत्र लिखकर कहा था कि वह आईओए के कामकाज से दूर रहेंगे। अप्रैल में भनोट ने दिल्ली एथलेटिक्स संघ के प्रतिनिधि के रूप में एएफआई की एजीएम में भाग लिया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
