29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
विश्व कुश्ती में भारत के तीनों पहलवान चारों खाने चित
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:13-09-11 05:42 PM
तुर्की के इस्तांबुल में चल रही विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के तीन पहलवान पहले ही दिन हार गए। अशोक कुमार (96 किग्रा) ही भारत ऐसे एकमात्र पहलवान रहे जिसने ग्रीको रोमन शैली का अपना पहले दौर का मुकाबला जीता।
प्रतियोगिता के पहले दिन कल ग्रीको रोमन शैली के तीन वजन वर्ग के मुकाबले हुए। अशोक कुमार ने पहले दौर में हांगकांग के मार्टिनेजर लम्बर्ट को हराया लेकिन दूसरे दौर में अजरबेजान के शालवा गादाबादजे से हार जाने से उसकी चुनौती समाप्त हो गई। इस वर्ग में 40 पहलवान भाग ले रहे थे।
जोगिन्दर सिंह को 55 किलो वर्ग के पहले दौर में बाई मिली लेकिन दूसरे दौर में कजाकिस्तान के अश्कहत कुदाईबेरजोनोव से हार जाने के कारण उसकी चुनौती भी समाप्त हो गई। इस वर्ग में 37 पहलवान भाग ले रहे थे।
संदीप तुलसी यादव 66 किलो वजन वर्ग के पहले ही दौर में कजाकिस्तान के कनात्कबेक वेगांलितेव से हार गए। इस वर्ग में 52 पहलवान भाग ले रहे थे। ग्रीको रोमन शैली के इन तीनों पहलवानों की चुनौती समाप्त हो गई लेकिन फीला के लिए नियमों के अनुसार पहले दौर में जीतने वाला पहलवान अगर फाइनल तक पहुंचता है तो हारने वाले को रेपीचेज के जरिये एक मौका और मिल सकता है।
लंदन ओलम्पिक (2012) के लिए पहले क्वालीफायर इस प्रतियोगिता में भारत के 20 पहलवानों सहित 104 देशों के 900 पहलवान भाग ले रहे हैं। पहले छह स्थान पर आने वाले पहलवानों को लंदन ओलम्पिक में जगह बनाने का मौका मिल सकेगा।
आज ग्रीको रोमन शैली में तीन और मुकाबले होने है जिसमें भारत के अनिल को 60 किलो वजन वर्ग में भाग लेना है जबकि मनोज कुमार को 84 किलो में पहले दौर में आज रात अजरबेजान के ताहमासेबी से भिड़ना है। 120 किग्रा में रिषीपाल को पहले दौर में बाई मिली है। उसका दूसरे दौर में यूनान के जेनेफोन कौतसियूम्पास से मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन कल ग्रीको रोमन शैली के तीन वजन वर्ग के मुकाबले हुए। अशोक कुमार ने पहले दौर में हांगकांग के मार्टिनेजर लम्बर्ट को हराया लेकिन दूसरे दौर में अजरबेजान के शालवा गादाबादजे से हार जाने से उसकी चुनौती समाप्त हो गई। इस वर्ग में 40 पहलवान भाग ले रहे थे।
जोगिन्दर सिंह को 55 किलो वर्ग के पहले दौर में बाई मिली लेकिन दूसरे दौर में कजाकिस्तान के अश्कहत कुदाईबेरजोनोव से हार जाने के कारण उसकी चुनौती भी समाप्त हो गई। इस वर्ग में 37 पहलवान भाग ले रहे थे।
लंदन ओलम्पिक (2012) के लिए पहले क्वालीफायर इस प्रतियोगिता में भारत के 20 पहलवानों सहित 104 देशों के 900 पहलवान भाग ले रहे हैं। पहले छह स्थान पर आने वाले पहलवानों को लंदन ओलम्पिक में जगह बनाने का मौका मिल सकेगा।
आज ग्रीको रोमन शैली में तीन और मुकाबले होने है जिसमें भारत के अनिल को 60 किलो वजन वर्ग में भाग लेना है जबकि मनोज कुमार को 84 किलो में पहले दौर में आज रात अजरबेजान के ताहमासेबी से भिड़ना है। 120 किग्रा में रिषीपाल को पहले दौर में बाई मिली है। उसका दूसरे दौर में यूनान के जेनेफोन कौतसियूम्पास से मुकाबला होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
