गुरुवार, 23 मई, 2013 | 20:18 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
विम्बलडन: सैम्प्रास की बराबरी करने उतरेंगे फेडरर
लंदन, एजेंसी
First Published:18-06-11 05:22 PM
Last Updated:18-06-11 05:23 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन में अमेरिका के पूर्व खिलाड़ी पीट सैम्प्रास के सात बार विम्बलडन खिताब जीतने की बराबरी करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे।

ब्रिटेन के महान खिलाड़ी विलियम रेनशॉ (1881-1889) और सैम्प्रास (1993-2000) ने इस प्रतिष्ठत खिताब पर अब तक सात-सात बार कब्जा जमाया है जबकि फेडरर ने अब तक छह बार विम्लबडन खिताब अपने नाम किया है।

फेडरर ने इस खिताब को पहली बार 2003 में जीता था। इसके बाद उन्होंने 2004, 2005, 2006, 2007 और 2009 में विम्बलडन का एकल खिताब अपने नाम किया था। फेडरर को पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के बाद मौजूदा वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में हार का सामना करना पड़ा है।

16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को हाल ही में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल ने खिताबी मुकाबले में हरा दिया था। इससे पहले, वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में फेडरर को विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शिकस्त दी थी।

ग्रास कोर्ट के बादशाह कहे जाने वाले फेडरर के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। फेडरर के अलावा मौजूदा चैम्पियन नडाल व मौजूदा सत्र में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविक तथा हाल ही में क्वींस क्लब चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे इस खिताब पर कब्जा करने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आएंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°