इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
शाहरूख ने डेम्पो में हिस्सेदारी की इच्छा जताई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-06-12 05:12 PM
क्रिकेट में सफल होने के बाद बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान का ध्यान अब फुटबॉल पर है। वह गोवा के आई-लीग चैम्पियन डेम्पो क्लब में हिस्सेदारी के लिए बातचीत कर रहे हैं।
डेम्पो के महासचिव अर्माडो कोलासो ने शुक्रवार को बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख ने क्लब में हिस्सेदारी की इच्छा जताई है और इसके लिए वार्ता अभी प्रारम्भिक चरण में है।
कोलासो के मुताबिक, ''शाहरूख ने डेम्पो में अपनी इच्छा दर्शाई है। इसके लिए वार्ता जारी है। इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए अब भी कुछ समय लगेगा।''
यह पूछने पर कि शाहरूख भी गोवा क्लब के ब्रांड अम्बेस्डर होंगे, इस पर कोलासो ने कहा कि शाहरूख की छवि का उपयोग क्लब को बढ़ावा देने के लिए कैसे करेंगे, इसपर हम अब भी काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह एक अच्छा सौदा होगा।
हाल के दिनों में डेम्पो भारत की सबसे सफल क्लब है। इसका वार्षिक बजट 12 करोड़ रुपये के आसपास है। शाहरूख की भागीदारी निश्चितरूप से क्लब के लिए वरदान साबित होगी। वर्ष 2007-2008 में पहली बार शुरू होने वाली इस क्लब ने इसके बाद से तीन बार आई-लीग टूर्नामेंट अपने नाम किया है।
उल्लेखनीय है कि नाइटराइडर्स ने पिछले रविवार को आईपीएल के पांचवें संस्करण के फाइनल मुकाबले में पिछले दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा किया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
