फोटो गैलरी

Hindi Newsसीमा और कृष्णा पुनिया डिस्कस थ्रो फाइनल में

सीमा और कृष्णा पुनिया डिस्कस थ्रो फाइनल में

भारतीय पदक उम्मीद सीमा और कृष्णा पुनिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।          महिला डिस्कस...

सीमा और कृष्णा पुनिया डिस्कस थ्रो फाइनल में
एजेंसीFri, 01 Aug 2014 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय पदक उम्मीद सीमा और कृष्णा पुनिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
        
महिला डिस्कस थ्रो के गुरुवार को हुए क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप-ए में सीमा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वह 58.44 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रही। लेकिन 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन कृष्णा पूनिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि वह 51.36 मीटर के थ्रो के साथ 11वें नंबर पर रहकर क्वालिफाई करने में कामयाब रही। कृष्णा ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 61.51 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था जबकि उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ 64.76 मीटर थ्रो है।
        
महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारतीय धावक केरल की 25 वर्षीय टिंटू लूका ने निराश किया। टिंटू दो मिनट 03.35 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रही और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें