ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
पीएचएफ और खिलाड़ियों के बीच बढ़ रहा तनाव
लाहौर, एजेंसी
First Published:18-02-12 09:08 PM
पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) और देश के शीर्ष हाकी खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ सकता है क्योंकि इस तरह की रिपोर्ट आ रही हैं कि कुछ राष्ट्रीय खिलाड़ी इस महीने भारत में विश्व सीरीज हाकी में खेलने की योजना बना रहे हैं।
पीएचएफ ने चेताया है कि जो भी खिलाड़ी डब्ल्यूएसएच में हिस्सा लेगा उसे पाकिस्तान की ओर से खेलने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा लेकिन लगभग 10 खिलाड़ी पहले ही भारतीय उच्चायोग में वीजा के लिए आवेदन कर चुके हैं। डब्ल्यूएसएच को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने मान्यता नहीं दी है।
हालात उस समय और खराब हो गए जब पीएचएफ ने नए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा करते हुए कप्तान मोहम्मद इमरान और सलमान अकबर तथा वसीम अहम जैसी सीनियर को सूची से बाहर कर दिया और फारवर्ड रेहान बट की वापसी हुई, लेकिन केंद्रीय अनुबंधों का शायद ही उन खिलाड़ियों पर कोई असर पड़े जो पहले ही भारत जाने का मन बना चुके हैं।
एक सीनियर खिलाड़ी ने कहा कि अनुबंध से क्या फर्क पड़ता है जब पीएचएफ के पास खिलाड़ियों के लिए पैसा ही नहीं है। पिछला अनुबंध पिछले साल अगस्त में समाप्त हो गया और उसके बाद से खिलाड़ियों को एक पैसा भी नहीं मिला है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
