ब्रेकिंग
खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा के लिये कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक
बोल्ट और ब्लैक आगे बढ़े, लियू बाहर
लंदन, एजेंसी
First Published:07-08-12 08:15 PM
चीन का स्टार धावक लियू शियांग 110 मीटर बाधा दौड़ से बाहर हो गया जबकि दो बार के ओलंपिक 100 मीटर चैम्पियन उसेन बोल्ट 200 मीटर हीट में आसानी से आगे बढ़ गए। पूर्व ओलंपिक चैम्पियन और विश्व रिकार्ड धारक 29 वर्षीय लियू को 2008 में घरेलू दर्शकों के सामने पहली हीट शुरू होने से कुछ समय पहले ही नाम वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा था।
ओलंपिक में लियू की वापसी भी अच्छी नहीं रही और आज उनका बायां पैर पहली बाधा से टकराने के बाद ट्रैक से भी टकराया जिससे उन्हें व्हीलचेयर पर बाहर ले जाना पड़ा। इस स्पर्धा में हीट के बाद अमेरिका के एरिस मेरिट शीर्ष पर रहे।
रविवार को इतिहास का दूसरा सर्वाधिक तेज समय निकालकर 100 मीटर का खिताब जीतने वाले बोल्ट आज 20.39 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में शीर्ष पर रहे। उनके हमवतन योहान ब्लैक भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
